एसपी ने दुर्घटना स्थल सुर्खी टैंक मोड का किया निरीक्षण, समीप ही है सुरक्षा चौकी फिर भी सुरक्षा के नहीं इंतजाम, इंतजामों के लिए सपा ने दिए निर्देश

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा ने विगत रात्रि थाना एनकेजे क्षेत्रांतर्गत नेशनल हाईवे-43 सुर्खी टैंक मोड के निकट हुए सड़क दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। सड़क दुर्घटना रोकने के संबंध में संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया,  निरीक्षक यातायात राहुल पांडे, थाना प्रभारी एनकेजे अनिल यादव मौजूद रहे। आपको बता दें कि सुर्खी टैंक मोड पहले से ही ब्लैक स्पॉट घोषित है। इस मार्ग पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पूर्व पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने यहां पर हाईवे सुरक्षा चौकी की शुरुआत कराई थी। हालांकि यहां पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा चौकी के द्वारा कोई भी प्रयास नहीं किए गए। चौकी सुरक्षा के प्रयासों के लिए तो नहीं, लेकिन यहां पर होने वाली अवैध वसूली के लिए हमेशा चर्चा में रही।

रात में बंद रहती है चौकी

राहगीरों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए शुरू की गई हाईवे सुरक्षा चौकी में कर्मचारी रात के समय नहीं रहते। स्मार्ट पर अक्सर ही रात के समय भीषण दुर्घटनाएं होती हैं। चौकी मैं ताला लटका होने के कारण दुर्घटना में घायल हुए लोगों तक समय रहते आवश्यक मदद नहीं पहुंच पाती और वे काल का ग्रास बन जाते हैं। हाईवे सुरक्षा चौकी में तैनात कर्मचारियों की कार्यशैली में भी सुधार लाने की आवश्यकता है यदि इस तरफ पुलिस अधीक्षक कोई ठोस निर्णय लेकर आवश्यक कदम उठाएं तो फिर तस्वीर बदल सकती है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *