ताकि रात के समय सड़क के पहरेदारों को सड़क हादसे से रखा जाए सुरक्षित, एसपी ने ढाई सौ पुलिस कर्मियों को दिए रिफ्लेक्टर बेल्ट

Oplus_131072

कटनी। रात के समय सड़क पर पहरेदारी का काम करने वाले पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा ने कटनी जिले के थानों में पदस्थ पुलिस कर्मियों को 250 नग रिफ्लेक्टर बेल्ट प्रदान किए।

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों द्वारा रात्रि में वाहन चेकिंग किए जाने के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। हादसों से बचाव हेतु उन्हें रिफ्लेक्टर बेल्ट दिए गए हैं।

रिफ्लेक्टर बेल्ट पहनने से, पुलिस कर्मी अंधेरे में भी दूर से दिखाई देंगे, जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होगी। और रात में सड़क पर उनकी दृश्यता भी बढ़ेगी।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, यातायात प्रभारी राहुल पांडे,  कंट्रोल रूम प्रभारी सुदेश समन, सूबेदार सोनम उइके एवं थानों के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *