ग्राहक के इंतजार में गांजा लेकर खड़ा था तस्कर, बरही पुलिस ने डेढ़ लाख के गांजे सहित किया गिरफ्तार

कटनी। अवैध मादक पदार्थों के विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने को लेकर कार्रवाई करते हुए बरही पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बरही शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को ग्राहक के इंतजार में गांजे के साथ खड़े हुए पकड़ा। पुलिस ने 2-3 सितम्बर 2025 की दरमियानी रात, रेलवे स्टेशन पिपरिया कला (बरही) के पास दबिश दी। जहाँ ग्राम खिरहनी निवासी आरोपी बुद्ध राम कोल पिता सुनई कोल उम्र 45 वर्ष को ग्राहक के इंतजार में अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित पकड़ा गया। पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा और उसके कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में रखा 9 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पकड़े गए गांजे की अनुमानित कीमत डेढ़ लाख बताई जा रही है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव, उप निरी.विनोद कांत सिंह, सउनि.देवानंद शर्मा, प्र आर. अनिल ठाकुर, प्रआर हरिशंकर तिवारी, आर.पूरन सिंह, आर विवेक यादव, आर गिरवर सिंह, आर राजेश रंजन की मुख्य भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *