लघु वेतन कर्मचारी संघ ने किया सेवानिवृत्त अधीक्षक का सम्मान, संदीप गुप्ता बने जिला उपाध्यक्ष

कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी द्वारा रविवार, 03 मई को सिविल लाइन स्थित रेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ एवं मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी संघ के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुई।
बैठक में अधीक्षक एम.एल. अहिरवार के सेवानिवृत्त होने पर संघ के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें फूल-माला पहनाकर, शाल-श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी दौरान संघ द्वारा कलेक्टर कार्यालय, राजस्व विभाग कटनी में पदस्थ कर्मचारी संदीप गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बैठक में कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संघ ने निर्णय लिया कि संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों के निराकरण हेतु इसी माह ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में संघ के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें उप प्रांताध्यक्ष अजय गौतम, जिला महामंत्री मनोज श्रीवास, संगठन सचिव अजीमुद्दीन शाह, मनोज दहिया, उपाध्यक्ष नीलेश पौराणिक, संभागीय संगठन सचिव बाबूलाल अहिरवार, विभागीय समिति अध्यक्ष भगीरथ तिवारी, स्थाई कर्मी संघ अध्यक्ष बबलू चौधरी, सचिव अर्चना सेन सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
बैठक के समापन पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *