ग्रेस मिशन हायसेकेंडरी स्कूल में स्लीमनाबाद पुलिस ने चलाया नशामुक्ति अभियान, दिलाई शपथ

कटनी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए गए नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे से दूरी है जरूरी कार्यक्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखलेश दाहिया द्वारा आज दिनांक 15 जुलाई 25 को थाना स्लीमनाबाद स्थित ग्रेस मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल में स्कूली बच्चों के बीच उपस्थित होकर उन्हें नशे से दूरी है जरूरी विषय को समझाया गया। इसके साथ ही नशे से होने वाली आर्थिक, शारीरिक, मानसिक व सामाजिक नुकसान को विस्तृत रूप से बच्चो के बीच रखा गया। साथ ही नशे से होने वाले दैनिक जीवन में आने वाली परेशानी को बच्चो से प्रश्नोत्तर के माध्यम से समझा गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। साथ ही स्कूल में उपस्थित प्रधान अध्यापक व अध्यापकों ने इस नशा मुक्ति जागरूक अभियान का स्वागत करते हुए शपथ ली कि ” न ही मैं नशा करूंगा न ही करने दूंगा, इससे अपने घर, परिवार, कुटुंब, समाज को बचाऊंगा। इसके साथ नशे से दूर रहने हेतु प्रेरणादाई विडियोज भी दिखाए गए।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *