स्लीमनाबाद पुलिस ने अवैध शराब के ठिकानों पर मारी रेड, रंगे हाथों अवैध शराब कारोबारी गिरफ्त में

कटनी। थाना क्षेत्र में संचालित अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आज स्लीमनाबाद पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर रेड कार्यवाही को अंजाम दिया। कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बड़े पैमाने पर शराब जप्त कर रंगे हाथों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद आकाक्षा चतुवेर्दी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखिलेश दाहिया एवं उनकी टीम ने आज 20 जून 25 को ग्राम पड़वार में अवैध शराब के ठिकाने पर रेड मारी। कार्यवाही करते हुए पुलिस ने कटनी उर्फ सुशील पिता साधू राम जायसवाल उम्र 35 साल निवासी पड़वार के कब्जे से 24 पाव लाल मसाला एवं 11 पाव प्लेन देसी मदिरा कुल 35 पाव कीमती 3500 रूपये एवं आरोपी मंजा उर्फ अरविंद जायसवाल पिता भुकईया जायसवाल नि पडवार के कब्जे से 18 पाव लाल मसाला देसी मदिरा कीमती 1800 रूपये एवं ग्राम जुजाबल से आरोपी हरिभान उर्फ बबलू पिता जगदीश सिंह ठाकुर निवासी जुजाबल के कब्जे 36 पाव लाल मसाला देशी मदिरा कीमती 3600 की अवैध शराब रखे हुए पकड़ी। उक्त सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अवैध शराब पकड़ने मे निरीक्षक अखलेश दाहिया, उनि काशिराम झारिया, सउनि सतीश जाटव, सउनि मानकी धुर्वे, प्रआर तेज प्रकाश सिहं, आर. विशाल शिवहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








