स्लीमनाबाद पुलिस को विशेष अभियान के तहत मिली सफलता, अपहृत बालिका को किया दस्तयाब

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपहृत बालक, बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद प्रभात कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने धारा 137(2) BNS के तहत थाने में दर्ज अपहृत बालिका को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले से दस्तायाब किया। बच्ची ने पूछताछ में बताया की पिता के डाटने से नाराज होकर वह घर से बिना बताए चली गयी थी।दस्तयाबी उपरांत गुमशुदा बालिका को उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया। बालिका के मिलने पर परिजनों ने स्लीमनाबाद पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यवाही मे थाना प्रभारी अखलेश दाहिया, सहायक उप निरीक्षक ज़ुबेर अली, आरक्षक रोहित पाटकर, महिला आरक्षक सुनीता पटेल एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *