दो मनचलों को स्लीमनाबाद पुलिस ने सिखाया सबक,
महिलाओं से छेड़छाड़ करने पर भेजा जेल

कटनी। रास्ते में आते जाते एक महिला से छेड़छाड़ करना युवकों को भारी पड़ गया। महिला की शिकायत मिलते ही स्लीमनाबाद पुलिस ने दोनों मनचलों को गिरफ्तार कर लिया और कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।
स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश समन बताया की 7 नवंबर को स्लीमनाबाद थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई की ग्राम तेवरी निवासी राजुल असाटी एवं प्रकाश असाटी के द्वारा उसे एवं उसकी सहेली के साथ बदतमीजी की जाती है। उन्होंने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की। महिला की रिपोर्ट पर स्लीमनाबाद पुलिस में धारा 74, 75, 76, 115(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मनचलों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय, कटनी में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जिला जेल कटनी भेजा गया। आरोपियों की गिरफ्तारी में
सहायक उप निरीक्षक मानकी धुर्वे, प्रधान आरक्षक शेख यूसुफ, अंकित दुबे, आरक्षक आशीष एवं रोहित की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *