स्लीमनाबाद पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल किया दस्तयाब, परिजनों ने जताया आभार

कटनी। मुस्कान विशेष अभियान के तहत स्लीमनाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में अपहृत बालक-बालिकाओं की तलाश हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। थाना स्लीमनाबाद में दर्ज अपराध क्रमांक 301/2026 धारा 137(2) बीएनएस के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को खोज निकाला। दस्तयाबी के बाद बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक सुदेश कुमार, उपनिरीक्षक मानकी धुर्वे, प्रधान आरक्षक प्रेम पटेल, प्रधान आरक्षक लखन पटेल, आरक्षक सोनसिंह एवं आरक्षक अभिषेक राजावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *