हाथ भट्टी कच्ची शराब बनाने वालों के ठिकाने पर स्लीमनाबाद पुलिस ने की रेट, मौके पर ही नष्ट कराया लाहन, तीन लोगों पर दर्ज हुआ मामला

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद प्रभात कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखिलेश दाहिया एवं उनकी टीम द्वारा आज 30 मई को ग्राम तेवरी शंकर भटिया में नागनाथ व सपेरो के यहां दबिस दी गई। कार्रवाई के दौरान अवैध हाथ भटटी कच्ची महुआ की शराब जप्त करते हुये अत्यधिक मात्रा में लाहन को नष्ट किया गया। कार्रवाई करते हुए स्कीमनाबाद पुलिस के द्वारा काशी बाई पति स्व- संतोश सपेरा उम्र 40 साल  एवं सविता सपेरा पति रज्जन सपेरा 44 साल, ज्योति सपेरा पति गणेश सपेरा 35 साल सभी निवासी शंकर भटिया तेवरी के ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए 5-5 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 15 लीटर अवैध पकड़ी गयी। मौकेबपर ही जब्त लाहन को नष्ट किया गया। सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया।

अवैध शराब पकड़ने मे निरीक्षक अखलेश दाहिया, उनि काशिराम झारिया, उनि एस के बड़गैया, सउनि जुबेरअली, सउनि मानंती धुर्वे, प्र.आर. शेख यूसूफ, आर. विशाल शिवहरे, म.आर. सुनीता सिंह एंव नेहा भट़ट, आर विवेक कुमार, रोहित पाठकर, सोने सिंह, अभिषेक सिंह राजावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *