तलवार लहराकर लोगों को डराते धमकाते बदमाश हुआ गिरफ्तार, स्लीमनाबाद पुलिस ने हाथ में तलवार लिए आरोपी को दबोचा

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया व अनुविभागीय अधि. स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में स्लिमनाबाद पुलिस के द्वारा लगातार बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज 13 मई को मुखबिर की सूचना पर नीलेश कोल पिता राजकुमार उर्फ खुन्दी कोल नि भरदा बड़खेरा ग्राम भरदा को नीमखेड़ा रोड मरघटाई रोड के पास हाथ में लोहे की तलवार लिए हुए आने जाने वाले लोगों को डराते धमकाते हुए पकड़ा। पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पकडकर उसके हाथ से लोहे की धारदार तलवार जप्त कर उसके खिलाफ धारा 25 आर्मस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जिला जेल कटनी मे दाखिल किया गया।
कार्यवाही में थाना प्रभारी अखलेश दाहिया, उप निरी काशीराम झारिया, आरक्षक अभिषेक, दीपक, सोनेलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








