डकैती कर फरार हुए आरोपियों को स्लीमनाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, डकैती के मामले में साथी पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार

डकैती कर फरार हुए आरोपियों को स्लीमनाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, डकैती के मामले में साथी पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार

Oplus_131072

कटनी। स्लीमनाबाद पुलिस ने डकैती करने वाले फरार आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक विपिन पिता राजेश साहू उम्र 25 साल निवासी चाका थाना कुठला जिला कटनी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी की 25 फरवरी 25 को ग्राम खिरवा मोड़ बंधी रोड़ मे रिश्ते के भाई की किराना दुकान पर वह बैठा था। उसके साथ आनंद यादव, रामसिह, सोनू एंव उनके 2 अन्य साथी ने गुंडा गर्दी कर मोबाईल फोन एवं काउंटर की दराज में रखे 7,000/- रुपये और जेब में रखे 5000 रुपये छीनकर भाग गए थे।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी श्रीमति आकाक्षा चतुवेर्दी के मार्गदर्शन मे निरीक्षक अखलेश दाहिया थाना प्रभारी ने प्रकरण मे फरार आरोपीयो की तलास हेतु अलग अलग स्थानो पर टीम रवाना की। गत 12 जून 25 को आरोपी राज उर्फ मंजा पिता लवकुश भुमिया उम्र 19 साल निवासी कैलवारा फाटक थाना कुठला को हाईवे पर लूट करने की फिराक मे घूमते हुए ठाकुर ढाबा के आगे एन एच 30 वायपास स्लीमनाबाद से घेरा बंदी कर पकड़ा गया। जिसके पास से एक खटकेदार चाकू मिला जिसे विधिवत जप्त किया गया। आरोपी से घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल हीरो होम्डा स्पेन्डर प्लस एम पी 21 एम बी 3588 को भी जप्त किया गया। दूसरे फरार आरोपी हिमाशु उर्फ ईशु पिता गणेश यादव उम्र 21 साल निवासी सग्रहालय मोहल्ला बिलहरी थाना कुठला जिला कटनी के सबंध मे पूछताछ करने पर उसके बिलहरी तरफ होने की जानकारी मिली। जिसे बिलहरी चौकी पुलिस स्टाप की सहायता से पकड़ा गया। साथ ही पुलिस चौकी बिलहरी में धारा 132,221,226,296 बी एन एस के तहत दर्ज प्रकरण मे भी उसे गिरफ्तार किया गया।

उक्त प्रकरण मे पूर्व मे 3 आरोपियो अंकित पिता राजेश यादव उम्र 22 साल निवासी झिझरी थाना माधवनगर जिला कटनी, रामसिंह पिता उदय भान रघुवंशी उम्र 24 साल निवासी कैलवारा फाटक छेघरा थाना कोतवाली एवं सोनू पिता कालू साहू उम्र 21 साल निवासी शिवनगर बाला जी गेट कटनी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी मे निरीक्षक अखलेश दाहिया थाना प्रभारी, सउनि सतीश जाटव, जुबेर अली, अंकित दुबे, लखन पटेल आर. मनीष पटेल, आशीष पटेल, विवेक झारिया, बृजेश सिंह, सोने सिंह, रजनीश सिंह, अभिषेक सिंह, दुर्गेश कुमार विश्वकर्मा, सौरभ पटेल, पुलिस चौकी बिलहरी थाना कुटला से प्र. आर. संतोष प्रजापति, पुलिस चौकी बस स्टेन्ड कटनी से प्र.आर. मनोज कुमार पटेल सायवर सेल से आर. अजय साकेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक व्दारा टीम को नगद ईनाम देने की घोषणा की गयी है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post