दिल्ली के जंतर-मंतर में भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन में बरही में मौन प्रदर्शन, बरही जिंदा है और बरही के लोग जिंदा हैं, नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन

दिल्ली के जंतर-मंतर में भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन में बरही में मौन प्रदर्शन, बरही जिंदा है और बरही के लोग जिंदा हैं, नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन

बरही/कटनी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा की जा रही भूख हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार को कटनी जिले के बरही नगर में दर्पण रंग समिति के जागरूक युवाओं ने मौन प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में विभिन्न संदेशों वाली तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नाराजगी जताई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की भी मांग की। मौन प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर बिना नारेबाजी के अपनी मांगों और समर्थन का संदेश देते नजर आए।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post