शुभ को बनाया गया ब्राह्मण समाज युवा इकाई का जिला उपाध्यक्ष, नियुक्त पर मित्रों और परिचितों में हर्ष

कटनी। समाज में युवाओं की सक्रियता को बढ़ाने और सामाजिक गतिविधियों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से ब्राह्मण समाज युवा इकाई ने शुभ प्रकाश मिश्र को जिला इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
शुभ की नियुक्ति से युवा इकाई को और अधिक ऊर्जा मिलेगी एवं सामाजिक गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ सकेंगी। उनकी नियुक्ति पर उनके मित्रों एवं समाज के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने एवं सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए उनसे अपेक्षाएं भी व्यक्त की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *