स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा से शोहादों ने की छेड़छाड़, पीछा करने वाले 3 मनचले गिरफ्तार, उमरियापान पुलिस ने सिखाया सबक, भेजा जेल

Oplus_16908288

स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा से शोहादों ने की छेड़छाड़, पीछा करने वाले 3 मनचले गिरफ्तार, उमरियापान पुलिस ने सिखाया सबक, भेजा जेल

कटनी। जिले के उमरियापान थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और पीछा करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में प्रयुक्त TVS राइडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को उमरियापान थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा का तीन युवकों ने मोटरसाइकिल से पीछा किया और उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा की शिकायत मिलते ही उमरियापान पुलिस ने गंभीरता से मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस ने साजन वासुदेव (20 वर्ष), सचिन वासुदेव (26 वर्ष) और विशाल वासुदेव (21 वर्ष), निवासी सलैया फाटक, थाना स्लीमनाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पीछा करने, छेड़छाड़ तथा पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक भरत सिंह मार्को, सहायक उपनिरीक्षक कोदूलाल दहिया, प्रधान आरक्षक आशीष मेहरा, आरक्षक सत्येंद्र, रोहित, नीलेश तथा महिला आरक्षक दुर्गा शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post