शशांक गुप्ता गोलू बने सतना, शहडोल और सिंगरौली जिलों के क्लस्टर प्रभारी,।संगठन ने जताया विश्वास, नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष
कटनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग द्वारा संगठनात्मक विस्तार और आगामी अभियानों के प्रभावी संचालन के उद्देश्य से क्लस्टर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में कटनी निवासी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता गोलू को सतना, शहडोल और सिंगरौली जिलों का क्लस्टर प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार तथा प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष श्री चंचलेश व्यास के नेतृत्व में की गई है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। नवीन दायित्व के तहत शशांक गुप्ता गोलू इन तीनों जिलों में सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने, जनहित से जुड़े मुद्दों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रमुखता से उठाने तथा कांग्रेस की विचारधारा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।
इस अवसर पर शशांक गुप्ता गोलू ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं अपने नेता दिव्यांशु मिश्रा अंशु के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे। साथ ही, सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। शशांक गुप्ता गोलू को नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सतना, शहडोल और सिंगरौली जिलों में सोशल मीडिया संगठन को नई मजबूती मिलेगी।