भगवान भरोसे आदिवासी बालिका छात्रावास बरही, छात्राओं की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

कटनी। जिले के बरही नगर स्थित आदिवासी बालिका छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि छात्रावास लंबे समय से अव्यवस्थाओं का शिकार है और सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है।
छात्राओं के अनुसार, छात्रावास की अधीक्षिका के पास एक साथ दो संस्थानों का प्रभार होने के कारण वह नियमित रूप से छात्रावास में उपस्थित नहीं रहती हैं। ऐसे में छात्रावास का संचालन अधिकांश समय चपरासी के भरोसे किया जा रहा है, जिससे छात्राओं की सुरक्षा, अनुशासन और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्राओं का आरोप है कि अधीक्षिका कभी-कभार ही छात्रावास का निरीक्षण करने आती हैं। इसके अलावा पेयजल, साफ-सफाई, गुणवत्तापूर्ण भोजन और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है, जिससे छात्राओं को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
छात्राओं ने मीडिया के माध्यम से कलेक्टर आशीष तिवारी से छात्रावास का औचक निरीक्षण कराने, व्यवस्थाओं की निष्पक्ष जांच कराने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने नियमित अधीक्षिका की पदस्थापना, मूलभूत सुविधाओं में सुधार तथा छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई किए जाने की अपील की है।
इनका कहना है
इस संबंध में आदिवासी बालिका छात्रावास बरही की अधीक्षिका समसुन निशा ने कहा कि विभागीय मंशा के अनुसार छात्रावास में हर एक सुविधा छात्राओं को मुहैया कराने के पूरे प्रयास किए जाते हैं। एक साथ दो हॉस्टलों का चार्ज होने के कारण कुछ असुविधा आवश्यक हो सकती है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *