वेदांत न्यूरोसर्जन अस्पताल के संचालक पर गंभीर आरोप, शराब के नशे में विवाद और धमकी का वीडियो वायरल

कटनी। जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ झिंझरी स्थित ‘वेदांत न्यूरोसर्जन अस्पताल’ के संचालक डॉक्टर निखलेश तिवारी पर शराब के नशे में युवाओं के साथ विवाद करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, वेदांत अस्पताल के संचालक डॉ. निखलेश तिवारी कथित तौर पर अत्यधिक शराब के नशे में बताए जा रहे है। आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद कुछ युवाओं के साथ न केवल अभद्रता और तीखा विवाद किया, बल्कि उन्हें ‘गलत इंजेक्शन लगाकर मार डालने’ की धमकी भी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी के बाद भी विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और इसके पीछे की मुख्य वजह क्या थी, यह अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
डॉक्टर की तरफ से नहीं आया कोई बयान
इस पूरे घटनाक्रम और गंभीर आरोपों को लेकर मीडिया ने डॉक्टर निखलेश तिवारी का पक्ष जानने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टर ने अभी तक मीडिया के समक्ष आकर इस विषय पर कोई भी स्पष्टीकरण या सफाई पेश नहीं की है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। राष्ट्र रक्षक न्यूज़ चैनल ने वीडियो और हो रही चर्चाओं के आधार पर खबर प्रकाशित की है। इस मामले में डॉक्टर तिवारी का बयान आना शेष है, जिसे भी राष्ट्र रक्षक न्यूज़ चैनल के द्वारा प्रमुखता से प्रसारित किया जाएगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *