वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह “राहुल भैया” का हुआ कटनी आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह “राहुल भैया” का हुआ कटनी आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

कटनी। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह “राहुल भैया” का सोमवार दोपहर कटनी आगमन हुआ। उनके शहर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
नगर प्रवेश के दौरान चाका बायपास पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान फूल-मालाओं और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी बीरेंद्र द्विवेदी सहित विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नीरज सिंह बघेल, रुस्तम भाई, राकेश जैन “कक्का”, पप्पू बाजपेयी, प्रेम बत्रा, नारायण निषाद, सुशील जायसवाल, रविन्द्र सिंह बघेल, जय उरमलिया, जितेन्द्र सिंह, रत्नेश सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन की एकजुटता साफ दिखाई दी, जिससे आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak