संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बने सीनियर एडवोकेट सत्येंद्र चनपुरिया, जिले का बड़ा गौरव, साथियों में हर्ष

कटनी। कटनी जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र चनपुरिया को गत दिवस प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित हुई प्रदेश स्तरीय बैठक के दौरान संयुक्त अधिवक्ता महासंघ का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री चनपुरिया के संयुक्त अधिवक्ता महासंघ का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से कटनी जिले का गौरव बढ़ा है।
राष्ट्र रक्षक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए नवनियुक्त संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री चनपुरिया ने कहा कि संगठन के द्वारा प्रदान की गई जिम्मेदारी का वे हृदय से स्वागत करते हैं। यह जिम्मेदारी अपने आप में बेहद महत्वपूर्ण है। संगठन की रीती नीतियों एवं अधिवक्ता साथियों की हर समस्या को लेकर भविष्य में जो भी दायित्व सामने आएंगे उन्हें पूरी तरह निभाने के प्रयास किए जाएंगे। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही जिले के अधिवक्ताओं एवं उनके शुभचिंतकों, मित्रों में हर्ष व्याप्त है। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *