वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज निगम का निधन, लंबे समय से थे अस्वस्थ

Oplus_16908288

वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज निगम का निधन, लंबे समय से थे अस्वस्थ

कटनी। कटनी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज निगम का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से कटनी के विधि जगत और स्थानीय सामाजिक संगठनों में गहरा शोक व्याप्त है।
अधिवक्ता स्वर्गीय मनोज निगम का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर बनारस (वाराणसी) में किया जाएगा। दुःख की इस घड़ी में उनके पुत्र राजीव निगम, भाई सुनील निगम, चाचा सूरज निगम और पूरा शोकाकुल परिवार बनारस के लिए रवाना हो गया है, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post