सौम्या रांधेलिया बनीं अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री

कटनी। कटनी की युवा समाजसेवी सुश्री सौम्या रांधेलिया को अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को लेकर समाजजनों में हर्ष का माहौल है। समाज एवं विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से जनहित से जुड़े अनेक कार्यों में सक्रिय सहभागिता और सेवा भावना को देखते हुए अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन ‘पारस’, राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व विधायक सुनील जैन तथा युवा परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक समीर जैन की अनुशंसा पर युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत समैया ने सौम्या रांधेलिया को राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर नियुक्त किया।
नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री सौम्या रांधेलिया का शपथ ग्रहण समारोह सागर में आयोजित हुआ। समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने पद एवं दायित्व की शपथ ली। इस अवसर पर युवा परिषद द्वारा समाजसेवा एवं जनजागरूकता से जुड़े 12 वार्षिक संकल्प लिए गए। इनमें शिक्षा मिशन, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, ड्राइविंग लाइसेंस के प्रति जागरूकता, जैन धर्म प्रभावना, वृद्धजन देखभाल केंद्र, जैन स्कॉलर्स अवॉर्ड, स्वास्थ्य जागरूकता मैराथन, चिकित्सा शिविर तथा सामाजिक उद्यमिता विकास सहित विभिन्न सेवा कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। सौम्या रांधेलिया की नियुक्ति पर कटनी सहित देशभर के जैन समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *