सौम्या राँधेलिया पुनः बनीं भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता, कटनी को दिलाया राष्ट्रीय स्तर पर स्थान

कटनी। भारतीय युवा कांग्रेस के यंग इंडिया के बोल प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या राँधेलिया को उनके संगठनात्मक कार्य, सक्रिय सहभागिता एवं निरंतर समर्पण को देखते हुए पुनः भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, राष्ट्रीय महासचिव निगम भंडारी एवं रोशनी जयसवाल द्वारा की गई। नेतृत्व ने सौम्या राँधेलिया के कार्यों की सराहना करते हुए उन पर पुनः विश्वास जताया है।
सौम्या राँधेलिया की पुनर्नियुक्ति पर कटनी जिले सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं। युवा कांग्रेस की टीम ने आशा जताई है कि वे भविष्य में भी संगठन की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाती रहेंगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *