जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ की मौजूदगी में संपूर्णता अभियान 2.0 का हुआ शुभारंभ

कटनी। नीति आयोग (भारत सरकार) के अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ जिला पंचायत की अध्यक्ष सुनीता मेहरा, उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, कलेक्टर आशीष तिवारी, जिला पंचायत की सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, आकांक्षी विकासखंड के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों तथा सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने संपूर्णता अभियान 2.0 को प्रभावी रूप से क्रियान्वित एवं संचालित करने पर जोर दिया। कलेक्टर आशीष तिवारी ने संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत 14 अप्रैल तक निर्धारित 6 बिंदुओं पर सैचुरेशन लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए । उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग इस पर समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तत्परता पूर्वक कार्यवाही करें।
6 बिंदु जिन पर होगा काम
एबीपी में प्रमुख स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और कृषि संकेतकों में समयबद्ध संतुष्टि प्राप्त करना है। नियमित निगरानी और शासन एकीकरण के माध्यम से संपूर्णता अभियान 1.0 की उपलब्धियां को और सुदृढ़ करना है। पुनरावर्तन के लिए विकास खंड और जिला प्रशासन के भीतर सर्वोत्तम प्रथाओं को संस्थागत रूप देना है।
समग्र विकास के लिए विभागों और योजनाओं के बीच समन्वय को मजबूत करना है। स्व सहायता समूह, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामुदायिक मंचों के माध्यम से लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराना है।
सफलता की कहानियां का दस्तावेजीकरण और साझा करके नवाचार और अंतर-शिक्षा को बढ़ावा देना है।
आयोजित बैठक में संपूर्णता अभियान 2.0 को सफल बनाने हेतु आपसी समन्वय, निगरानी एवं लक्ष्य आधारित कार्ययोजना पर विशेष जोर दिया गया। विधायक प्रतिनिधि अजय मिश्रा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, वनश्री कुवैती, राजेश अग्रहरि, उपसंचालक पशु चिकित्सा, जनपद पंचायत रीठी के सीईओ राजेश नरेंद्र सिंह एवं अन्य जिला एवं विकासखंड के अधिकारी कर्मचारी मौजूद है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *