कटनी शहर में पहली बार साईं झूलेलाल साहिब की अमर कथा एवम भव्य माता की चौकी आयोजित

कटनी। पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में शहर के प्रतिष्ठित बहलानी परिवार द्वारा सोनू स्काईलाइट रेस्टोरेंट भारती मैरिज गार्डन नई बस्ती कटनी में पहली बार साईं झूलेलाल साहिब की दो दिवसीय अमर कथा एवं भव्य माता की चौकी का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बहलानी परिवार के साथ ही शहर के सभी वर्गों के लोगों ने शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित कर महाप्रसाद ग्रहण किया। दो दिवसीय आयोजन की शुरूआत 24 मई को शाम साढ़े 5 बजे भजन संध्या से हुई। साईं झूलेलाल साहिब की पूजा अर्चना के उपरांत कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमे कथा व्यास साध गुरमुखदास (रामानंदी) इन्दौर द्वारा झूलेलाल साहिब की अमर कथा सिंधी भाषा में वर्णन किया गया। स्वामी जय उदासी जयपुर के सानिध्य एवं उनकी प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में सूफी गायक उदय सिंह एवं साईं का दुलारा करन जनानी ने एक से बढ़कर एक भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को धर्ममय बना दिया। भजनों की मधुर प्रस्तुति ने लोगों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। इसी कड़ी में 25 मई को रात 9 बजे से माता की भव्य चौकी का आयोजन किया गया। जिसमे माता के गीतों पर श्रद्धालु थिरकते रहे। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में रामचंद, राधाकिशन, हरीश, महेश, विजय, अरुण, अनिल अनूप,राकेश बहलानी, लक्की नारायण दास मेहर दरबार, महापौर प्रीति सूरी, दिनेश महाराज, समाजसेवी निरंजन पंजवानी, मोहन बत्रा, चंदू जादवानी, गोविंद सचदेवा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, अशोक कोटवानी, सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *