गर्ग चौराहे से कारगिल चौक मार्ग पर कल रविवार की सुबह होगी राहगीरी, निगम प्रशासन ने नगरवासियों से की आयोजन में सहभागिता की अपील

कटनी। शहरवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा रविवार 24 मई को प्रातः 7 बजे से गर्ग चौराहा से कारगिल चौक मार्ग पर ‘राहगीरी डे’ कैंपेन 2026 का सातवां भव्य आयोजन किया जाएगा।
यह आयोजन नागरिकों को स्वच्छ, स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के साथ सामाजिक सहभागिता और जनजागरूकता का प्रभावी मंच बनेगा। कार्यक्रम में फोर बिन प्रेजेंटेशन, प्लास्टिक प्रतिबंध जागरूकता, नुक्कड़ नाटक एवं हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा, वहीं योग, साइकिल रेस, जुंबा, स्केटिंग, म्यूजिकल चेयर, खेल प्रतियोगिताएं, रंगोली, डांस एवं मैजिक शो जैसी विभिन्न आकर्षक गतिविधियां आयोजन को उत्साहपूर्ण स्वरूप प्रदान करेंगी। नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार, बच्चों और मित्रों के साथ इस जनअभियान में सहभागी बनें और स्वच्छ, स्वस्थ एवं जागरूक कटनी के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। ‘राहगीरी डे’ अब केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वच्छता और फिटनेस को जनआंदोलन का स्वरूप देने वाली सकारात्मक पहल बनता जा रहा है, जिसमें हर नागरिक की सहभागिता शहर को बेहतर और प्रेरणादायी दिशा देने का कार्य कर रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *