हेलमेट जागरूकता अभियान, ‘ट्रैफिक पाठशाला’ में छात्रों को सिखाए गए सड़क सुरक्षा के नियम

कटनी। प्रदेश स्तर पर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे हेलमेट जागरूकता अभियान के तहत कटनी में यातायात पुलिस द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। यातायात थाना कटनी स्थित ‘ट्रैफिक पाठशाला’ में वेलवेदर स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें थाना प्रभारी यातायात राहुल पाण्डेय ने विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता और उसके जीवन रक्षक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्रों को सड़क संकेत, लेन अनुशासन और ट्रैफिक नियमों के पालन का महत्व बताया गया। छात्रों को आधुनिक सिम्युलेटर के माध्यम से वर्चुअल ड्राइविंग का अनुभव कराया गया। व्यवहारिक रूप से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
यातायात पुलिस कटनी का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि स्कूल-कॉलेजों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने शपथ ली कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करेंगे और अपने परिजनों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करेंगे। यह पहल न सिर्फ बच्चों को जागरूक बना रही है, बल्कि भविष्य में सड़क हादसों को कम करने की दिशा में एक मजबूत कदम भी साबित हो सकती है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *