सड़क के पहरेदारों ने रक्षाबंधन पर दुकानदार बहनों से बंधवाई राखी, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

कटनी। भाई बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे एवं उनके स्टाफ ने सड़क पर दुकान लगाने वाली बहनों से राखी बंधवाई। राखी बंधवाते हुए सड़क के पहरेदारों ने दुकानदार बहनों के साथ पर्व की खुशियां बांटी।
रक्षाबंधन त्यौहार पर यातायात पुलिस अपनी ड्यूटी पर तैनात रही इसके बावजूद भी पुलिस कर्मियों ने त्यौहार की परंपराओं का निर्वहन किया।बता दे कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी यातायात प्रभारी राहुल पांडे एवं यातायात पुलिस स्टाफ ने सुभाष चौक में फुटपाथ पर राखियों की दुकान लगाकर जीवकोपार्जन करने वाली बहिनों से कलाई में रक्षासूत्र बंधवाकर रक्षाबंधन त्यौहार मनाया। पुलिस की इस अनुकरणीय पहल से बाजार में समाज के प्रति एक निराला संदेश पहुंचा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *