कटनी यातायात की नई प्रभारी अब होंगी आरआई अंजू लकड़ा, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश

कटनी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा आज रक्षित निरीक्षकों की तबादला सूची जारी की गई है। जारी हुए नए आदेश के तहत अब कटनी यातायात थाने की कमान रक्षित निरीक्षक अंजू लकड़ा को सौंपी गई है। आपको बता दे की रक्षित निरीक्षक अंजू लकड़ा कुछ समय पहले ही पदोन्नति हुई हैं। इसके पहले वे बतौर सूबेदार कटनी पुलिस लाइन में सेवाएं दे रही थी।
इसके साथ ही कटनी पुलिस लाइन में पदस्थ सूबेदार उमेश दुबे एवं संजीव कुमार रावत भी पदोन्नत होकर रक्षित निरीक्षक बनें है। रक्षित निरीक्षक संजीव कुमार रावत एवं उमेश कुमार दुबे को कटनी पुलिस लाइन से जबलपुर यातायात स्थानांतरित किया गया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *