जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से स्वीकृत स्कूलों में “मेजर मरम्मत कार्य” को नियत समय पर पूर्ण कराने समीक्षा बैठक 15 जून को

कटनी। जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जिला खनिज प्रतिष्ठान मद (डीएमएफ) से शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मेजर मरम्मत कार्य हेतु स्वीकृत कार्यों को नियत समय में पूर्ण कराने हेतु 15 जून को 4 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में बैठक आयोजित की है। श्रीमती कौर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की प्रभारी कार्यपालन यंत्री, जनपद पंचायत कटनी, रीठी, विजयराघवगढ़ और बहोरीबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव और उपयंत्रियों को बैठक में उपस्थित होने हेतु निर्देशित करते हुए स्वयं को भी बैठक में शामिल होने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिले की 82 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मेजर मरम्मत कार्य हेतु एक करोड़ छियासठ लाख चौरानबे हज़ार एक सौ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृतियां हाल में ही जारी की हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *