राहगीरों को राहत, गायत्री शक्तिपीठ कटनी में शीतल पेयजल केंद्र का शुभारंभ
कटनी। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज गायत्री शक्तिपीठ कटनी में शीतल पेयजल केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह पहल गायत्री परिवार जिला कटनी द्वारा समाज सेवा के भाव से की गई है।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला समन्वयक प्रकाश पटेल ने किया। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह सोलंकी, वीरेंद्र श्रीवास्तव, जगदीश सिंह भदौरिया, अमरवंशी जी एवं राजेश पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण सेवा है, जिससे लोगों को राहत मिल सके। यह केंद्र आम नागरिकों के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। गायत्री परिवार द्वारा निरंतर समाजहित में इस प्रकार के सेवा कार्य किए जा रहे हैं, जो मानव सेवा ही माधव सेवा के मूल मंत्र को सार्थक करते हैं।








