रीठी थाना प्रभारी ने गुंडा बदमाशों की लगाई क्लाश, थाने बुलाकर सख्त लहजे में दी हिदायत, अपराध न करने और व्यवस्था न बिगाड़ने दी समझाइस

Oplus_131072

कटनी। जिले में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए और आंतरिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर रीठी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाशों को थाना बुलाकर पूछताछ की और उन्हें अपराध न करने और शांतिपूर्वक रहने की हिदायत दी।

रीठी पुलिस की इस कार्रवाई से गुंडा बदमाशों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया और मुख्यालय एसडीओपी उमराव सिंह के मार्गदर्शन में रीठी पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। रीठी थाना प्रभारी राखी पांडे ने कहा कि पुलिस लगातार गुंडा बदमाशों पर नजर रख रही है और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करेगी। रीठी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इससे जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलेगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *