विजयराघवगढ़ के पत्रकार शेरा मिश्रा पर रेप का मामला दर्ज, सूने घर में महिला से की जबरदस्ती, रेप करने के बाद पीड़ित महिला और परिवार को दे रहा था धमकी

Oplus_16908288

विजयराघवगढ़ के पत्रकार शेरा मिश्रा पर रेप का मामला दर्ज, सूने घर में महिला से की जबरदस्ती, रेप करने के बाद पीड़ित महिला और परिवार को दे रहा था धमकी

कटनी। कटनी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक पत्रकार पर महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पत्रकार शेरा मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाने में ‘शून्य’ पर कायमी कर मामले को विजयराघवगढ़ थाने भेजा जा रहा है।
दो महीने से कर रहा था परेशान, वीडियो कॉल कर बनाता था दबाव
पीड़िता के अनुसार, आरोपी पत्रकार शेरा मिश्रा उसे पिछले दो महीने से लगातार परेशान कर रहा था। आरोपी महिला के मोबाइल पर बार-बार वीडियो कॉल करता था और उससे बात करने के लिए लगातार मानसिक दबाव बना रहा था। इस दौरान पीड़िता लगातार उसकी हरकतों से परेशान और डरी हुई थी।
पति के बाहर जाने पर दिया वारदात को अंजाम
उत्पीड़न के इसी सिलसिले के बीच, मामला विजयराघवगढ़ क्षेत्र के सलैया इलाके का है। बताया जा रहा है कि बीती 15 जून को पीड़िता का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर में महिला को अकेला पाकर आरोपी पत्रकार शेरा मिश्रा जबरन उसके घर में घुस गया और महिला की मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पति के लौटने पर खुला राज, आरोपी दे रहा था धमकी
घटना के बाद से पीड़िता काफी सहमी हुई थी। जब 25 जून को उसका पति वापस लौटा, तब महिला ने हिम्मत जुटाकर उसे अपनी आपबीती सुनाई। आरोप है कि वारदात के बाद भी आरोपी पत्रकार लगातार पीड़िता और उसके परिवार को डरा-धमका रहा था ताकि वे पुलिस के पास न जाएँ। इसके बावजूद, पीड़ित दंपत्ति ने हिम्मत दिखाई और न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
BNS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज
महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शेरा मिश्रा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता
के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(1), 78(2), 332-B / 351(3), 296-B के तहत प्रकरण दर्ज किया है। चूंकि मामला सलैया क्षेत्र का है, इसलिए महिला पुलिस ने प्राथमिक तौर पर जीरो पर मामला दर्ज किया है। डायरी को अब संबंधित विजयराघवगढ़ थाने भेजा जा रहा है, जहाँ मामले की आगे की विवेचना की जाएगी और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए जाएंगे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराने निगम प्रशासन के प्रयास निरंतर जारी, बारिश की हल्की फुहार के बीच भी दूसरी पाली में सक्रिय रहे स्वच्छता मित्र, मुख्य मार्गों, बाजारों एवं बस्तियों में चला विशेष सफाई अभियान