ऑपरेशन मुस्कान के तहत रंगनाथनगर पुलिस को मिली सफलता, लापता 16 वर्षीय बालिका को मुरवारा रेलवे स्टेशन से किया दस्तयाब, सकुशल बालिका को परिजनों के किया सुपुर्द

Oplus_16908288

कटनी। जिले में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा और गुमशुदा बालक-बालिकाओं की तलाश के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना रंगनाथनगर पुलिस ने सराहनीय सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने करीब तीन सप्ताह से लापता 16 वर्षीय बालिका को मुरवारा रेलवे स्टेशन से सकुशल दस्तयाब कर वैधानिक प्रक्रिया के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 3 नवंबर की शाम से लापता है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 488/26, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर मुरवारा स्टेशन पहुंची पुलिस
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथनगर उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय ने बालिका की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पतासाजी करने के साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। इसी दौरान मुखबिर से मिली महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुरवारा रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटी की सकुशल वापसी से परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय, सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र तिवारी, बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक रामनरेश शुक्ला, गोविंद सिंह, आरक्षक अजय तिवारी तथा महिला आरक्षक रुचिका अग्रहरि एवं नीलम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *