अपराध करने की फिराक में देशी कट्टा लेकर घूम रहा था आरोपी, रंगनाथ नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Oplus_16908288

अपराध करने की फिराक में देशी कट्टा लेकर घूम रहा था आरोपी, रंगनाथ नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटनी। जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना रंगनाथनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराध करने की नियत से देशी कट्टा लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।
रंगनाथ नगर थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस को 1 मई 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि पर्यावरण कॉलोनी के पास एक संदिग्ध युवक देशी कट्टा लेकर घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही रंगनाथनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का देशी कट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए खेर माता मंदिर के पास बैलातघाट निवासी 24 वर्षीय छंगा उर्फ रितिक निषाद से कट्टा जब्त कर उसके खिलाफ धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण पाल सिंह, उपनिरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक बहादुर सिंह, आरक्षक लालजी यादव, पवन पाठक, वीरेंद्र दहायत सहित एनकेजे स्टाफ, साइबर सेल एवं अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही। रंगनाथ नगर पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध हथियार रखने और अपराध की योजना बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post