रांधेलिया परिवार ने कराया 151 कन्याओं का पूजन एवं भोज, स्वर्गीय राजकुमारी देवकुमार रांधेलिया एवं सुनील रांधेलिया की पुण्यतिथि पर सेवा, श्रद्धा और संस्कारों का हुआ आयोजन

कटनी। नवरात्रि के पावन अवसर पर स्वर्गीय अम्मा जी श्रीमती राजकुमारी देवकुमार रांधेलिया एवं स्मृतिशेष पिता सुनील रांधेलिया की पुण्यतिथि पर रांधेलिया परिवार द्वारा श्रद्धा, सेवा और संस्कारों से जुड़ा धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज पैलेस में 151 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक कन्या भोज कराया गया। वहीं, पन्ना मोड़ स्थित रांधेलिया पेट्रोल पंप पर भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया। राज पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कन्याओं के चरण पूजन कर परिवार के सदस्यों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित इस सेवा कार्य के माध्यम से परिवार ने धार्मिक आस्था के साथ मानवता, समर्पण और परोपकार का संदेश दिया।
दिवंगत माता-पिता की स्मृति को समर्पित रहा आयोजन
पुत्री सौम्या रांधेलिया ने बताया कि यह आयोजन दिवंगत अम्मा जी एवं पिताजी की पुण्य स्मृति को समर्पित रहा। उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए परिवार ने धार्मिक परंपराओं, पारिवारिक संस्कारों और समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया।
पुत्र संभव रांधेलिया ने कहा कि परिवार के सभी सदस्य अपने माता-पिता द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल रहे हैं। उनके संस्कारों में सेवा को धर्म, संस्कारों को धरोहर और परोपकार को जीवन का सच्चा उद्देश्य माना गया है। परिवार का प्रयास है कि इन मूल्यों को आत्मसात करते हुए जरूरतमंदों की सहायता और जनसेवा के कार्य निरंतर किए जाते रहें। इस अवसर पर सुधा सुनील रांधेलिया, श्वेता रांधेलिया एवं सम्राट रांधेलिया सहित परिवार के सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान मिले तथा उनकी कृपा सभी पर बनी रहे। साथ ही परिवार को निरंतर जनसेवा और जरूरतमंदों की सहायता करने की शक्ति प्राप्त हो।
गणमान्यजनों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में रवि शिवहरे, रजनी परमार, मदन दुबे, दीपक तिवारी, अजय रैकवार, आशीष दुबे, राम यादव, हरदास साहू, रेणुका निषाद, शिवम निषाद, विनय रैकवार, पवन सिंह, दीपक बर्मन, सुमन बर्मन, मुकेश सिंह, पप्पू एवं टीकाराम सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में परिवार ने मां से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद सभी पर बना रहे और हर घर में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *