राजपूत करणी सेना ने अखिलेश सिंह गौतम को बहोरीबंद ब्लॉक छात्र संघ का सौंपा दायित्व

कटनी। श्री राजपूत करणी सेना ने संगठनात्मक विस्तार के क्रम में बहोरीबंद ब्लॉक छात्र संघ के पद पर आलेख सिंह गौतम को मनोनीत किया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में यह दायित्व उन्हें संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, निष्ठा एवं युवाओं में नेतृत्व क्षमता को देखते हुए प्रदान किया गया है। प्रदेश प्रभारी दिलीप सिंह राजावत, प्रदेश अध्यक्ष सहेन्द्र सिंह दिखित, संभाग अध्यक्ष विशाल सिंह सोलंकी तथा जिला अध्यक्ष सोनू सोलंकी (सालका) ने यह जिम्मेदारी अखिलेश को सौंपी है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि आलेख सिंह अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष महीपाल सिंह मकराणा एवं प्रदेश अध्यक्ष सहेन्द्र सिंह दिखित ने श्री गौतम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन युवाओं की ऊर्जा को समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों में लगाकर राजपूत समाज के गौरव को और ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
संगठन की ओर से जारी निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी पद का व्यक्तिगत या राजनैतिक उपयोग अनुशासनहीनता मानी जाएगी और ऐसी स्थिति में तत्काल प्रभाव से पदमुक्ति की कार्यवाही की जाएगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *