राजगुरु बदरी प्रपन्नाचार्य महाराज जी का राजा भैया के संस्थान में हुआ शुभागमन, मिश्र परिवार ने आरती-वंदना कर लिया गुरुदेव का आशीर्वाद

कटनी। आचार्य आश्रम, चित्रकूट धाम के राजगुरु श्रीयुत बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज का शुक्रवार को शहर के प्रथम महापौर विजेंद्र मिश्र ‘राजा भैया’ के प्रियदर्शिनी बस स्टैंड स्थित विजय ऑटो एजेंसी संस्थान में शुभागमन हुआ। गुरुदेव के आगमन से संस्थान में भक्तिमय वातावरण निर्मित हो गया।
इस अवसर पर मिश्र परिवार द्वारा राजगुरु जी का आत्मीय एवं श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। परिवारजनों ने विधिवत आरती-वंदना कर गुरुदेव का पूजन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। राजगुरु बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने उपस्थित परिवारजनों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उनके सानिध्य से मिश्र परिवार सहित उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। इस दौरान परिवार के सदस्य एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *