एनकेजे पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 9 वर्षीय बालक को चंद घंटों में सकुशल किया दस्तयाब, परिजनों ने जताया पुलिस का आभार

कटनी। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत एनकेजे पुलिस ने थाना क्षेत्र से अपहृत 9 वर्षीय नाबालिग बालक को महज कुछ घंटों के भीतर तलाश कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक के सकुशल घर वापस लौटने पर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने एनकेजे पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत ने बताया कि थाना एनकेजे में दर्ज अपराध क्रमांक 250/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत बालक के अपहरण का मामला सामने आया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एनकेजे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी खिरहनी क्षेत्र से बालक को दस्तयाब कर लिया। इसके बाद बालक को सुरक्षित थाना लाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने एनकेजे पुलिस की सराहना की। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रुपेंद्र राजपूत, प्रधान आरक्षक गणेश दत्त मिश्रा, आरिफ हुसैन, कोदूलाल पटेल, आरक्षक सुजीत, राजेंद्र पटेल एवं नरेंद्र टेकाम की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *