एनकेजे पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मारपीट और रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Oplus_16908288

एनकेजे पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मारपीट और रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

कटनी। जिले के थाना एन.के.जे. पुलिस ने मारपीट एवं रंगदारी मांगने वाले दो आदतन बदमाशों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों, जेल से रिहा आरोपियों एवं गुंडा निगरानी बदमाशों की लगातार निगरानी की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में एन.के.जे. थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। गत दिवस प्रार्थी अब्दुल रब निवासी प्रेमनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 मई की रात सूरज बर्मन और कार्तिक बर्मन उर्फ कत्ती उसके पास पहुंचे और पहले सिगरेट मांगी। दुकान बंद होने की बात कहने पर दोनों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी, जिससे उसके माथे और मुंह में गंभीर चोटें आईं। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी को तत्काल सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर शनि मंदिर मैदान से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फुल स्नेक रंगदारी वसूल करने वाले सूरज उर्फ निखलेश बर्मन (22 वर्ष) एवं कार्तिक उर्फ कत्ती बर्मन (19 वर्ष) दोनों आरोपी प्रेमनगर थाना एन.के.जे. क्षेत्र के निवासियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुपेन्द्र राजपूत, प्रधान आरक्षक राजेश परिहार, गणेशदत्त मिश्रा, कुलदीप सिंह, नरेंद्र टेकम एवं विनोद मार्को की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟जानलेवा🌟 जिला अस्पताल कटनी में प्रसूता की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप, बच्ची के जन्म के बाद बिगड़ती गई महिला की हालत, जिला अस्पताल पर फिर लगे गर्भीर आरोप