पूर्णेश उइके बने डोमा परिसंघ कटनी के जिलाध्यक्ष

पूर्णेश उइके बने डोमा परिसंघ कटनी के जिलाध्यक्ष

कटनी। दलित, ओबीसी, माइनोरिटी एवं आदिवासी संगठनों के परिसंघ (डोमा) में संगठन विस्तार के तहत कटनी जिले को नई जिम्मेदारी मिली है। पूर्णेश उइके को डोमा परिसंघ कटनी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह घोषणा मध्यप्रदेश डोमा परिसंघ के प्रदेश महासचिव नरेंद्र चौधरी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में की गई।
जानकारी के अनुसार, शनिवार 23 मई 2026 को भोपाल स्थित एल एन होटल में दलित, ओबीसी, माइनोरिटीज एवं आदिवासी संगठनों के परिसंघ की प्रांतीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष इंजी. ए आर सिंह ने की। बैठक में सामाजिक न्याय, आरक्षण, संगठन विस्तार एवं विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने समाज सुधार और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने विचार रखे।
इसी दौरान संगठन में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई, जिसमें कटनी जिले से पूर्णेश उइके को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बैठक में आर.एन. ठाकुर, जी.पी. कबीरपंथी, बसंत खरे, डॉ. पी.डी. महंत, जे.के. मालवीय, लक्ष्मण सिंह सिलोटे, गौरीशंकर सूर्यवंशी, डॉ. रविकांत उइके, के.सी. अहिरवार, तरुण राजोरिया, आशीष रायपुरिया, तेजेंद्र राउत, डॉ. के.के. बच्चन, महेश कुमार वर्मा (अक्षर), दिनेश पचौरी, ब्रजेश पचौरी, जी. हरिवंश राय, रवि कटारिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post