गढ़ाकोटा में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस महाआरती में शामिल हुए जनप्रतिनिधि, बस ऑपरेटर एसोशिएशन अध्यक्ष शुभ प्रकाश मिश्र ने भी लिया धर्म लाभ

कटनी। गढ़ाकोटा स्थित श्री देव जगन्नाथ स्वामी धाम में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत एवं श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस आयोजित महाआरती में श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परम पूज्य स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य महाराज के श्रीमुख से अमृतमयी कथा का श्रवण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाआरती कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव, सांसद लता वानखेड़े, वरिष्ठ भाजपा नेत्री मनीषा दुबे तथा स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अनिल तिवारी, कटनी बस ऑपरेटर एसोशिएशन अध्यक्ष शुभ प्रकाश मिश्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कथा मंच से पं. गोपाल भार्गव द्वारा अतिथियों का शॉल एवं माँ शक्ति की पावन छवि भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस आध्यात्मिक आयोजन को धार्मिक आस्था, प्रेरणा और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। श्री देव जगन्नाथ स्वामी धाम में चल रही कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार कथा एवं धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *