स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों ने पकड़ा जोर, शहीद स्मारकों और ध्वजारोहण स्थलों की हुई विशेष सफाई

कटनी। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण और स्वच्छ वातावरण में मनाने के लिए नगर पालिक निगम कटनी द्वारा नगर के शहीद स्मारकों, प्रमुख स्थलों एवं ध्वजारोहण स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। निगम प्रशासन ने राष्ट्र पर्व की तैयारियों के तहत विभिन्न मुख्य स्थलों की स्वच्छता हेतु विशेष साफ-सफाई, धुलाई और आसपास के क्षेत्र की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने हेतु निगम के स्वच्छता अमले द्वारा विशेष रूप से प्रयास किये गये। स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि अभियान के दौरान शहीद स्मारकों एवं ध्वजारोहण स्थलों के आसपास जमा कचरे, गंदगी और अनावश्यक सामग्री को हटाकर परिसर को व्यवस्थित किया गया। साथ ही प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
नगर निगम प्रशासन का मानना है कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रध्वज फहराने और देशभक्ति की भावना व्यक्त करने का अवसर नहीं, बल्कि अपने शहर और सार्वजनिक स्थलों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी पर्व है। इसी भावना के साथ स्वच्छता अभियान को राष्ट्रभक्ति से जोड़ते हुए निगम द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद स्मारकों, ध्वजारोहण स्थलों एवं सार्वजनिक परिसरों की गरिमा बनाए रखें, यहां कचरा न फैलाएं और स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें। स्वच्छता के इसी संकल्प के साथ नगर निगम का स्वास्थ्य अमला स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *