प्रतिष्ठा स्पोर्टिंग एसोशिएशन ने पुलिस लाइन में आयोजित किया योग एवं स्पोर्ट्स कैंप, बच्चों को सिखाया गया योग

प्रतिष्ठा स्पोर्टिंग एसोशिएशन ने पुलिस लाइन में आयोजित किया योग एवं स्पोर्ट्स कैंप, बच्चों को सिखाया गया योग

कटनी। प्रतिष्ठा स्पोर्टिंग एसोशिएशन ने आज कटनी पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में योग एवं सपोर्ट कैंप का आयोजन किया। कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर ग्राम देवरी कला के पूर्व सरपंच जितेंद्र दुबे मौजूद रहे। कैंप के दौरान मुख्य कोच मोनिका सिंह तोमर ने कैंप में हिस्सा ले रहे बच्चों को योग का प्रशिक्षण दिया। योग के अलावा क्रिकेट एकेडमी के मुख्य कोच सुमन कुमार एवं कंचन ने बच्चों को खेल की बारीकियां बताई। कैंप में अमन, रोसब, ब्रिजेश, राजू, देव, मयंक, नवीन, सौरभ आदि उपस्थित थे। कैंप के शुरुआत में शुरुआत में दीप प्रज्वलित कर नारियल फोड़ते हुए कैंप का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथी द्वारा बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए उद्बोधन दिया गया। जानकारी देते हुए आयोजन कमेटी ने बताया कि कैंप में सिर्फ पहले आने वाले 50 बच्चों को ही इंटर दिया जाएगा। कैंप में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करना होगा। कैंप के दौरान बच्चों को संस्था की तरफ से मुफ्त टीशर्ट भी प्रदान की जाएगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

वर्षाकालीन तैयारियों एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर निगमायुक्त ने फील्ड में की मशक्कत, बरगी दायीं तट नहर परियोजना का लिया जायजा, जल आपूर्ति व्यवस्था को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने दिए निर्देश