शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर निवार पुलिस की सख्त कार्रवाई, बाइक जब्त

Oplus_16908288

शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर निवार पुलिस की सख्त कार्रवाई, बाइक जब्त

कटनी। चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए चालक को पकड़कर उसकी मोटरसाइकिल जब्त कर ली। क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
क्या है पूरा मामला?
दिनांक 24 अप्रैल 2026 को चौकी निवार पुलिस द्वारा ग्राम निवार-भदौरा क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल चालक संदिग्ध अवस्था में पाया गया। जांच करने पर चालक दिलीप सिंह ठाकुर उर्फ अन्ना (उम्र 27 वर्ष), निवासी भदौरा शराब के नशे में वाहन चलाते हुए मिला। पुलिस ने मौके पर चालक का मेडिकल परीक्षण (मुलाहिजा) कराया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 F 2350 को जब्त कर लिया गया। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंजनी मिश्र, प्रधान आरक्षक मनीष कुमार एवं आरक्षक अरविन्द कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निवार चौकी प्रभारी श्री मिश्र ने अपील करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना न सिर्फ अपराध है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है। नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post