शराब के नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ निवार पुलिस ने दिखाई सख्ती, एक मोटरसाइकिल और एक ई-रिक्शा किया जप्त

कटनी। जिले में सड़क सुरक्षा और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी निवार थाना माधवनगर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल और एक ई-रिक्शा जप्त किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया एवं थाना प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार 16 मई 2026 को चौकी निवार पुलिस ग्राम निवार क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 MN 8280 के चालक राजा कोल (29 वर्ष) निवासी कटाई घाट थाना रंगनाथ नगर तथा ई-रिक्शा क्रमांक MP 21 ZG 9042 के चालक राहुल यादव (22 वर्ष) निवासी टेढ़ी थाना माधवनगर को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। पुलिस ने दोनों चालकों का एनालाइजर मशीन से परीक्षण कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद मोटरसाइकिल एवं ई-रिक्शा को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। दोनों के विरुद्ध इस्तगाशा तैयार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, मनीष कुमार, आरक्षक अरविंद एवं बकील की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *