कैलवारा के खटीक मोहल्ला में पुलिस ने मारी रेड, 200 पाव अवैध शराब और 60 लीटर डीजल बरामद

Oplus_131072

कटनी। अवैध शराब एवं चोरी छिपे डीजल पेट्रोल विक्रय करने वालों के खिलाफ बस स्टैंड पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम दिया। छापा मार कार्यवाही करते हुए पुलिस में बड़े पैमाने पर एक जगह से अवैध शराब का भंडार एवं डीजल जप्त किया।

आपको बता दें पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन  द्वारा सभी थाना प्रभारियों को नशा के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। प्राप्त निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली आशीष शर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड थाना कोतवाली उप.निरी. योगेश मिश्रा द्वारा कार्यवाही कर अबैध शराब 200 पाव प्लेन देशी शराब एवं 60 लीटर डीजल जप्त किया गया।

यह हुई कार्रवाई

कार्यवाही की जानकारी देते हुए बस स्टैंड चौकी प्रभारी योगेश मिश्रा ने बताया कि गत 9 अप्रैल 2025 को स्टाफ के साथ भ्रमण के दौरान गोपाल सोनकर पिता हीरा सोनकर उम्र 35 साल निवास खटीक मोहल्ला कैलवारा फाटक के ठिकाने में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास अवैध रुप से 200 पाव देशी प्लेन शराब कुल कीमती 20 हजार रुपये एवं 60 लीटर डीजल कीमती 6000 रुपए का रखे पाये जाने पर जप्त कर अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

अवैध शराब एवं डीजल की कार्यवाही में विशेष भूमिका थाना प्रभारी कोतवाली निरी आशीष शर्मा, उप. निरी. योगेश मिश्रा, सउनि दीपेन्द्र शर्मा, बाल गोविन्द प्रजापति, प्र०आर० नीरज पाण्डेय, आर0 अनमोल सिंह अहम भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *