अवैध शराब बिक्री पर निवार पुलिस का शिकंजा, ग्राम टेढ़ी में ऑपरेशन शिकंजा के तहत कार्रवाई, 59 पाव देशी और विदेशी शराब के साथ युवक पकड़ा गया

Oplus_16908288

कटनी। जिले में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में निवार पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत ग्राम टेढ़ी में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री के मामले में एक युवक के कब्जे से 59 पाव शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत 7,500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक अनिमेश द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा माधवनगर थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी निवार पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत ग्राम टेढ़ी में दबिश देकर राजीव लूनिया पिता राकेश लूनिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम टेढ़ी के कब्जे से कुल 59 पाव शराब बरामद की। इसमें 14 पाव प्लेन शराब, 25 पाव मसाला शराब और 20 पाव गोवा व्हिस्की शामिल है। जब्त शराब की कुल कीमत 7,500 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण में कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा, राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक, अंकित दुबे एवं आरक्षक अरविंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *