पुलिस को चुनौती, बदमाशों का दुस्साहस, दिनदहाड़े महिला के गले से झपटा 1.10 लाख का मंगलसूत्र, महाजन टाल के पास हुई घटना

कटनी। शहर में बेखौफ घूम रहे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महाजन टाल के सामने (मदन मोहन चौबे वार्ड) एक महिला स्नैचिंग की शिकार हो गई। अज्ञात बदमाश महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर रफूचक्कर हो गया, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है।
आवाजाही के दौरान हुई घटना
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता नेहा वर्मा (38 वर्ष) पति पंकज वर्मा, मूलतः पुलिस लाइन बोरीपारा (अंबिकापुर, छत्तीसगढ़) की निवासी हैं। वे किसी काम से कटनी आई हुई थीं। मदन मोहन चौबे वार्ड स्थित महाजन टाल के पास से गुजरते समय अज्ञात शातिर बदमाश ने चकमा देकर उनके गले में पहने सोने के मंगलसूत्र पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना तुरंत रंगनाथ नगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाश का सुराग लगाया जा सके।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *