ऑटो से शराब की खेप लेकर जा रहे तस्कर रीठी पुलिस की गिरफ्त में, ग्राम धनिया स्थित पुलिया के पास पुलिस ने दबोचा, 400 पाव अवैध शराब सहित ऑटो को किया जप्त

Oplus_131072

कटनी। अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रीठी पुलिस ने शराब से भरी एक ऑटो को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने जब ऑटो को रोक कर चेक किया तो ऑटो में भरी शराब देखकर सभी के होश उड़ गए। पुलिस ने शराब तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए अवैध शराब एवं ऑटो को जप्त कर लिया है।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए रीठी थाना प्रभारी राखी पांडे ने बताया कि मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर गत 30 मार्च की रात लगभग 11 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम धनिया रोड के समीप पुलिया के पास संदिग्ध अवस्था में ऑटो को रोका गया। ऑटो में सवार सिंघाई मोहल्ला रीठी निवासी 21 वर्षीय राजा खान पिता अब्दुल गफ्फार खान एवं 40 वर्षीय वीरेंद्र सिंह ठाकुर पिता पवन सिंह ठाकुर को हिरासत में लेते हुए ऑटो के अंदर रखी 400 पाव देसी शराब एवं ऑटो को जप्त किया गया। कार्यवाही में पुलिस ने ऑटो सहित लगभग डेढ़ लाख का माल जप्त किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *